SURGUJA NEWS – सरगुजा में 2829 स्कवायर कि.मी में होगा देश का 56वां टाइगर रिजर्व …पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा।
SURGUJA NEWS – सरगुजा में 2829 स्कवायर कि.मी में होगा देश का 56वां टाइगर रिजर्व …पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा।
प्राकृतिक संपदा से परिपूर्ण सरगुजा में बहुत जल्द एक टाइगर रिजर्व खुलने वाला है। इसके आसपास के इलाकों पर भी इसका असर देखने को मिलेगा, जहां पर्यटकों का आवागमन बढ़ेगा और यह प्राकृतिक सौंदर्य का भी एक प्रमुख केंद्र बनेगा।
SURGUJA NEWS – घांसीदास नेशनल पार्क और तमोर पिंगला अभ्यारण्य भी इस टाइगर रिजर्व में शामिल किए जाएंगे –
बहुत जल्द सरगुजा में छत्तीसगढ़ का चौथा टाइगर रिजर्व बनेगा, जो देश का चौथा और छत्तीसगढ़ का तीसरा सबसे बड़ा टाइगर रिजर्व होगा। यह रिजर्व कोरिया जिले के सोनहत क्षेत्र में स्थित होगा और इसमें मनेन्द्रगढ़-भरतपुर-चिरमिरी, सूरजपुर, और बलरामपुर जिलों के कुछ हिस्से शामिल होंगे।
SURGUJA NEWS इसके अलावा, घांसीदास नेशनल पार्क और तमोर पिंगला अभ्यारण्य भी इस टाइगर रिजर्व में शामिल किए जाएंगे। प्रदेश के सबसे घने वन क्षेत्र सरगुजा में कोई टाइगर रिजर्व नहीं था लिहाजा अब चौथा टाइगर रिजर्व उत्तर छत्तीसगढ़ में होगा। इस टाइगर रिजर्व का कोर और बफर एरिया का कुल क्षेत्रफल लगभग 2829 स्क्वायर किलोमीटर का होगा।
Comments
Post a Comment
Support & Follow